Featured post
Posted by
Deepak Kumar Patel
- Get link
- X
- Other Apps
शिव तांडव
डमा डमा डमः डमः त्रिकाल देव शंकर:,
असुर तुझसे कांपते, है सुर का तू शंकर:,
है सृष्टि तू, विनाश तू, सर्वज्ञ ज्ञानी राम तू,
है आस तू, कैलाश तू, नहीं मगर है नाश तू,
तू काशी है, ये बोलें हैं, ना आमजद वाला शोले है,
तू भोले है तू भोले है, मगर बड़ा तू भोले है,
तू शम्भू है, तू नाथ है, नहीं कोई अनाथ है,
ये बात है, ये साफ है, तेरा ही उसपे हाथ है,
गले में तेरे साँप है, अधर्मी का तू बाप है!
शिवम्.....।। शिवम्.....।।
तू ईश है, गिरीश है, हजारों बुद्धि शिश है,
तू हित है, तू ऋत है, कण-कण में तू निहित है,
है सर्व तू, है ज्ञान तू, करें मगर विधान तू,
प्रधान तू प्रधान तू, देवों में है प्रधान तू,
तू आदि है, तू अन्त है, अनंत है अनंत है,
तू शुक्ष्म है, विशाल तू, है शम्भु भोलेनाथ तू,
शशी भी तू, है सूर्य तू, धरा नहीं, अखिल भी तू,
तू अम्बर, दिगम्बर, तू आँधी का बवण्डर!
शिवम्.....।। शिवम्.....।।
तू जोख है, तू साँप है, तू बिच्छु वाला छाक है,
तू अग्नि है, कुमुदिनी है, कामारी का ना मृग्नि है,
तू सोम है, तू व्याप्त है, रहे सदैव पर्याप्त है,
कठोर है तू नाम से, अहम् करे तू काम से,
त्रिशूल तेरा अस्त्र है, सिंहचर्म तेरा वस्त्र है,
जटा में तेरी गंगा है, मोह-माया सबकी फंदा है,
चरस नहीं तू भाँग है, अघोरी तेरा नाम है,
तू लाल है तू लाल है, तू क्रोध से तू लाल है,
पिया है तूने विष सही, है नीला तेरा कण्ठ,
इसीलिए तो, सब कहें तुझे ही, नीलकण्ठ!
शिवम्.....।। शिवम्.....।।
- दीपक कुमार पटेल
Shiv Tandav
In Hindi👇
Dama Dama Damah Damah Trikaal Dev Shankar:,
Asur Tujhse Kaampte, Hai Sur Ka Tu Shankar:,
Hai Srshti Tu, Vinaash Tu, Sarvagy Gyaani Raam Tu,
Hai Aas Tu, Kailaash Tu, Nahin Magar Hai Naash Tu,
Tu Kashi Hai, Ye Bolen Hain, Na Aamajad Waala Shole Hai,
Tu Bhole Hai Tu Bhole Hai, Magar Bada Tu Bhole Hai,
Tu Shambhu Hai, Tu Naath Hai, Nahin Koi Anaath Hai,
Ye Baat Hai, Ye Saaph Hai, Tera Hi Uspe Haath Hai,
Gale Mein Tere Saanp Hai, Adharmi Ka Tu Baap Hai!
Shivam.....।। Shivam.....।।
Tu Ish Hai, Girish Hai, Hajaaron Buddhi Shish Hai,
Tu Hit Hai, Tu Rit Hai, Kan-Kan Mein Tu Nihit Hai,
Hai Sarv Tu, Hai Gyaan Tu, Karen Magar Vidhaan Tu,
Pradhaan Tu Pradhaan Tu, Devon Mein Hai Pradhaan Tu,
Tu Aadi Hai, Tu Ant Hai, Anant Hai Anant Hai,
Tu Shukshm Hai, Vishaal Tu, Hai Shambhu Bholenaath Tu,
Shashi Bhi Tu, Hai Surya Tu, Dhara Nahin, Akhil Bhi Tu,
Tu Ambar, Digambar, Tu Aandhi Ka Bavandar!
Shivam.....।। Shivam.....।।
Tu Jokh Hai, Tu Saanp Hai, Tu Bichchhu Waala Chhaak Hai,
Tu Agni Hai, Kumudini Hai, Kaamaari Ka Na Mrigni Hai,
Tu Som Hai, Tu Vyaapt Hai, Rahe Sadaiv Paryaapt Hai,
Kathor Hai Tu Naam Se, Aham Kare Tu Kaam Se,
Trishool Tera Astr Hai, Sinhacharm Tera Vastra Hai,
Jata Mein Teri Ganga Hai, Moh-Maaya Sabaki Phanda Hai,
Charas Nahin Tu Bhaang Hai, Aghori Tera Naam Hai,
Tu Laal Hai Tu Laal Hai, Tu Krodh Se Tu Laal Hai,
Piya Hai Tune Vish Sahi, Hai Nila Tera Kanth,
Isiliye To, Sab Kahen Tujhe Hi, Nilakanth!
Shivam.....।। Shivam.....।।
- Deepak Kr. Patel
- Get link
- X
- Other Apps
नमस्कार दोस्तों !
मेरा नाम दीपक कुमार पटेल है और मैं बनारस से हूँ।
स्वागत है आपका मेरी Website पर जिसका नाम है Stay Alag
यहाँ मैं रोज आपके लिए कुछ नया लेकर आता हूँ। जिसमे आपको शायरी, कविता, गीत, ग़ज़ल और भी बहुत कुछ मिलता है।
तो बने रहिए मेरे साथ और ऐसे ही आनंद लेते रहे।
धन्यवाद।🙏🏻🙏🏻
.png)
Comments
Post a Comment
यह आपको कैसा लगा Comment Box में जरूर बताएं।
अगर आपको मेरे द्वारा लिखी गयी शायरी, कविता या गीत पसंद आती है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।
अगर आपका कोई सुझाव या शिकायत है, तो आप हमें Email के माध्यम से उसे दे सकते हैं।
धन्यवाद🙏🏻🙏🏻